संसद घेराव में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों युवक हुए शामिल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

संसद घेराव में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों युवक हुए शामिल | New India Times

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित संसद घेराव के कार्यक्रम में पन्ना जिले से युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के नेतृत्व में दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अवस्थी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि पूरे देश भर से युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पहुंचकर नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर विरोध जताया। इस दौरान अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री निवासन बीजी, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, विवेक तंखा से मुलाकात की। उन्होंने बतलाया कि पन्ना जिले से पहुंचे सभी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में युवाओं के साथ जो अन्याय हुआ है उसको लेकर गिरफ्तारी भी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article