भागलपुर शाखा ने भागलपुर ब्रांच में योग शिविर का किया आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर शाखा ने भागलपुर ब्रांच में योग शिविर का किया आयोजन | New India Times

बिहार के भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीए इंस्टीट्यूट की भागलपुर शाखा ने भागलपुर ब्रांच में योग शिविर का आयोजन किया।
ब्रांच के मैनेजिंग कमिटी के सदस्य के अलावा शहर के जाने- माने सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट , वशिष्ट योगा फाउंडेशन के संचालक योग गुरु राजीव कुमार मिश्रा  के मार्गदर्शन में कई तरह के योग अभ्यास में लोगों ने भाग लिया। योग श्री मिश्रा ने शरीर में होने वाली कई परेशानियों से बचने के लिए कई तरह के योग का अभ्यास करवाया और इसके फायदे भी गिनवाए।

भागलपुर शाखा ने भागलपुर ब्रांच में योग शिविर का किया आयोजन | New India Times

भागलपुर सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय कुमार भगत, पास्ट चेयरमैन सीए पुनीत चौधरी वाइस चेयरमैन सीए मुरारी खेतान, सेक्रेटरी सीए निलेश अग्रवाल, सीए गौरव महेश्वरी के अलावा शहर के वरिष्ट सीए सदस्य सीए प्रदीप झुनझुनवाला, सीए संजय कुमार, सीए बेदानंद मिश्रा के अलावा अनेक सीए ने भाग लिया।

भागलपुर शाखा ने भागलपुर ब्रांच में योग शिविर का किया आयोजन | New India Times

ब्रांच के चेयरमैन सीए श्री भगत ने बताया कि, योग दिवस पर महिला सीए की भी जोर-शोर से भागीदारी रही। नारी शक्ति की झलकियां योग शिविर में देखने को भी मिली जो कि, एक जुट भारत और शसक्त भारत की और बढ़ने का संकेत है। वरिष्ठ सीए पूर्णेंदु चौबे ने अंग वस्त्र से योग गुरु को सम्मानित किया। इसके अलावा जिले के कहलगांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीभिन्न सरकारी एंव गैर संस्कारी संस्थाओं में योग दिवस मनाया गया।

व्यवहार न्यायालय  परिसर में विधिक सेवा समिति के  सौजन्य से योग  शिविर का आयोजन  किया गया। आयोजित कार्यक्रम में  समिति की अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश  शिल्पा प्रशांत मिश्रा, अवर न्यायाधीश मोo तस्नीम कौशर  अधिवक्ता बंधु एंव सभी न्यायिक कर्मचारी शामिल थें। मौक पर अवर न्यायाधीश शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने  उपस्थित लोगों को  योग की बारीकियों को बताया और इसका फायदे भी बताए।

अवर न्यायाधीश मोo तस्नीम कौशर ने कहा कि, वैसे तो महर्षि पतंजलि के योग को हम सभी प्राचीन काल से अपनाते आ रहे हैं, लेकिन वर्ष 2015 में पहली बार भारत के प्रस्ताव को यूएनओ ने स्वीकार किया। तभी से विश्व योग दिवस पूरी दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाने लगा।
कायॅकर्म में मनीष पांडे, नाजिर अरविंद कुमार, वरीय सहायक चंदन नाथ चौधरी सहित कई लोग थें।

प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय में भी योग प्रशिक्षक अबधेश कुमार ने योग का प्रशिक्षण दिया। जिसमें विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अधिकारी गण एवं एनटीपीसी अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के सभी बच्चे एवं सभी शिक्षक उपस्थित थें।

ये सभी खूब अच्छे से योग में भाग लेकर योग का लाभ उठाए। मौके पर रवि केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक गण राजेश रंजन, एनसी गुप्ता, मणिराज भारती एवं केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं थे।

मध्य विद्यालय बंधीपुर के प्रांगण में स्कूल के प्रधानाचार्य हिमांशु कुमार अम्बष्ट अशोक की देख-रेख में वीभिन्न तरह के योग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें स्कूल के छात्र- छात्रा मौजूद थें।

आरपीएफ बैरक परिसर सीएलजी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीएफ पोस्ट सीएलजी के अधिकारी एव कर्मचारियों में योगाभ्यास किया। इसके अलावा अनुमंडल अस्पताल में भी अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एंव अन्य कर्मचारियों ने भी योग दिवस मनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.