आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम किया गया ज्ञापन भेंट | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम किया गया ज्ञापन भेंट | New India Times

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक बी.आर.चौहान के नेतृत्व में पर्यवेक्षक संघ की  प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी देवड़ा एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल तहसील अध्यक्ष सरदारपुर श्रीमती आशा बाजपेई जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सपना गाढ़े एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा अनुवीभागिय अधिकारी राजस्व सरदारपुर श्रीमती मेघा पावर को ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय के नाम भेंट किया। प्रमुख मांगे केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाया जाए जिले में रिक्त पद पर कार्यकर्ता से पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति किया जाए, सेवानिवृत्ति एवं आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओं को 5 लाख आर्थिक सहायता एवं सहायिकाओं को तीन लाख का भुगतान किया जाए तथा केंद्र सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से मानदेय वृद्धि नहीं की गई वर्तमान में दिया जा रहा मानदेय उसको बढ़कर डबल किया जाए एवं अन्य प्रमुख मांगे उक्त जानकारी संघ के संरक्षण  बी.आर. चौहान एवं जिला अध्यक्ष संतोष निगले द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.