जे.के. सीमेंट प्लांट के बाउंसरों ने कोनी प्लांट में डोजर चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

जे.के. सीमेंट प्लांट के बाउंसरों ने कोनी प्लांट में डोजर चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल | New India Times

पन्ना जिले के अमानगंज तहसील अंतर्गत स्थित जे.के. सुपर प्लांट के कोनी में स्थित डोडर चालक बृजेश प्रजापति की जेके सुपर सीमेंट के प्लांट के बाउंसरों ने बेरहमी से पिटाई की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। बता दें कि बाउंसर बेहोश होने तक उसके साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट करते रहे एवं बेहोश होने के बाद भी निर्दयता से उसके ऊपर पानी डाला एवं बेहोश होने के बाद भी उसे बेरहमी से पीटते रहे। बता दें कि यह सनसनीखेज़ घटना तब सामने आई जब घटना का वीडियो  वायरल हुआ।

मारपीट के बाद पीड़ित को देते रहे जान से मारने की धमकी

जेके सुपर सीमेंट प्लांट के बाउंसरों ने बेरहमी से मारपीट करते हुए मारपीट का वीडियो भी बना लिया था जो धोखे से वायरल हो गया तब घटना का खुलासा हुआ। बता दें कि बाउंसरों ने पीड़ित को रिपोर्ट न करने की धमकी भी देते रहे और सिमरिया थाने से जाने से रोका भी गया। बता दें कि पीड़ित को बाउंसर द्वारा तालिबानी सजा दी गई और बेहोश होने तक उसके साथ मारपीट करते रहे और बेहोश होने के बाद भी उसके ऊपर बेरहमी से पानी डला कर फिर उसके साथ मारपीट की गई। बता दें कि सनसनीखेज घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें घटना का खुलासा हो रहा है।

क्या कहा पीड़ित बृजेश प्रजापति ने

पीड़ित बृजेश प्रजापति ने बताया कि वह सीधी जिले के ग्राम कूचवाही का रहने वाला है एवं जेके सीमेंट प्लांट के कोनी डिवीजन में डोजर चलता है। दोपहर को लंच होने के बाद वह डोजर बंद कर पानी लेकर केन में जा रहा था तभी बाउंसरों ने उसे रोककर बेरहमी से उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट करने वालों में अभिषेक सिंह, अंकित सिंह, बच्ची महाराज एवं लवकुश सिंह, हीरा पटेल शामिल रहे जिन्होंने उसके साथ बेरहमी से बेहोश होने तक मारपीट की और बेहोश होने के बाद उसके ऊपर जो वह खाने के लिए पानी ले जा रहा था उसके ऊपर उड़ेल दिया और उसके बाद भी उसके साथ में बेरहमी से मारपीट करते रहे।

पन्ना के अजाक थाने में पीड़ित लिखवा रहा रिपोर्ट

जेके सीमेंट प्लांट के बाउंसरों द्वारा तालिबानी सजा देते हुए उसे सिमरिया थाने में रिपोर्ट न करने की धमकी दी गई जिससे वह डर कर सिमरिया थाने रिपोर्ट करने नहीं गया। अब जाकर वह है पन्ना स्थित अजाक थाने में रिपोर्ट करने पहुंचा जहां पर पीड़ित ने बताया कि वह आज अजाक थाने में अपनी मारपीट की रिपोर्ट लिखवा रहा है। जानकारी के अनुसार मारपीट की धाराओं एवं एसटी एससी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी जिसमें पीड़ित ने लगभग 6 से 7 आरोपियों के नाम बताए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.