ईद उल-अजहा बैठक में विधुत, पेयजल और सफाई की बेहतर व्यवस्था से अधिकारियों को कराया गया अवगत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ईद उल-अजहा बैठक में विधुत, पेयजल और सफाई की बेहतर व्यवस्था से अधिकारियों को कराया गया अवगत | New India Times

थाना कोतवाली क्षेत्र की चौकी भरतपुर गेट पर अयोजित पीस कमेटी की मीटिंग में 17 जून को ईद उल-अजहा की नमाज़ एवं कुर्बानी को लेकर बार्ता की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुहर्रम कमेटी के उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी ने ईद अल-अजहा त्यौहार पर रोशनी डालते हुए बताया कि, तीन दिन तक कुर्बानी की जाती है और उसका तवरूक (प्रसाद) अपने रिश्तेदार, दोस्तों एवं ज़रूरतमंदों को बाटा जाता है।

श्री जैदी ने ईद उल-अजहा के पर्व को सौहार्द से मनाने की अपील लोगों से करते हुए बिजली पेयजल के साथ-साथ सफाई का विशेष ध्यान जिला इन्त जामिया को रखने की अपील की। बैठक की सदारत करते हुए एसपी सिटी ने कहा कि, ना ही कोई खुले में कुरबानी करेगा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं की जा सकती है। जो जानवर पहले से करते आये है उन्हीं की कुर्बानी दी जा सकती है।

इस मौके पर जमालुद्दीन अपने वार्ड 42 की समस्याओं से अधिकारियों अवगत कराते हुए बताया कि, पेयजल, जगह-जगह सड़कों नालियों में, गंदगी के ढेर है बबलू कुरैशी ने भी गन्दगी औऱ पीने के पानी की समस्या विधुत ठीक से आने की शिकायत की।

इस मोके पर सीईओ सिटी, थानाध्यक्ष कोतवाली, थानाध्यक्ष गोविन्द नगर, भरतपुर गेट चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता, डीग गेट चौकी इंचार्ज चमन शर्मा, अबरार वारसी, रियाजुद्दीन क़ुरैशी, मसूर अली, पूर्व पार्षद निजाम खान, शाहिद क़ुरैशी, रहमान कुरेशी सहित शहर की मस्जिदों के इमाम साहेबान के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article