मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना जलालाबाद क्षेत्र में गौरव कुमार भारद्वाज की दुकान पर दो महिलाएं काले बुरखे में ग्राहक बनकर आई और ज्वेलर्स की दुकान से पायल व लौंग चोरी कर ले गई।
दुकानदार ने जब इसकी सूचना थाना जलालाबाद को दी तो हरपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में महिला चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
प्रेमा देवी, तृप्ति को गुनारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो पायजेब, एक लौंग, झाले की बिक्री कर बचे ₹9000 बरामद कर भेजा जेल।
