कल हुई झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी, मोटर लगाकर घरों से निकाला गया पानी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कल हुई झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी, मोटर लगाकर घरों से निकाला गया पानी | New India Times

झकनावदा नगर में पीडब्लूडी के द्वारा होने वाले करोड़ों रूपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का निर्माण कछवा चाल से हो रहा है, जिसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है बारिश का मौसम है कल रात हुई झमाझम बारिश होने से झकनावदा नगर के बस स्टैंड पर लोगों के तल घरों में पानी भर गया है जिसको पानी की मोटर से बहार निकाला गया। नगर में रोड निर्माण का कार्य कछवा चाल से होता रहा तो, आने वाले बारिश के दिनों में लाखों रूपए के नुकसान के साथ साथ बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

नगर में सीसी रोड़ का कार्य धीमी गति से चल रह है, बरसात का मौसम है, कल रात को झमाझम बारिश होने से घर में रोड का सारा पानी आ गया जिससे परेशानी बनी हुई है। व्यापारीयों का कहना है, की यह पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीसी रोड़ निर्माण किया जा रहा है, उसे जल्द से पूर्ण करें अनाज व्यापारीयों को अधिक बारिश होने से अनाज गोडाउन में पानी भरने का डर सता रहा है लाखों रूपए का नुकसान हो सकता है। रोड निर्माण अति शीघ्र करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.