भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 60 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की 60 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

स्वाधीनता आंदोलन के महायोद्धा नायक और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की 60वीं  पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी व अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के तत्वाधान में संयुक्त रुप से कचहरी मार्ग जवाहर उद्धान में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

शांतिपूर्ण सह अस्तित्व की विदेश नीति, संसदीय लोकतंत्र, मिश्रित अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक उद्योग, विज्ञान और तकनीकी का विकास और धर्मनिरपेक्ष जनवाद की दिशा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उक्त उद्गार महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि संपन्न सभा में वक्ताओं ने नेहरु जी के इस विचार को दोहराया कि नस्ली नफरत पर पर टिकी सांप्रदायिकता भारत में फ़ासिज़्म का देशी चेहरा है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष मनोज गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सर्वश्री महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम कुलश्रेष्ठ, राहुल आरोरा, विपुल पाठक, राजू फारुकी, अनवर फारुकी, रवि वाल्मीकि वरुण अरोड़ा, इसराइल मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.