टीएल बैठक में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

टीएल बैठक में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया निर्देश | New India Times

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक ली गई। इस दौरान सभी विभागों के लंबित कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कर उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने ध्वनि प्रदूषण के संबंध शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख़्ती से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इनका उल्लंघन करने वालों पर सभी एसडीएम, पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाओं के रोकथाम के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर एक टीम बनाई जाए।

स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, गेम ज़ोंस, मॉल, शासकीय भवनों एवं अन्य सभी सार्वजनिक स्थल जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता हैं, ऐसे सभीं स्थलों की फायर एनओसी का क्रॉस एग्जामिनेशन कर भ्रमण भी कर लें। इस प्रकार की घटना के संज्ञान में आते ही टीम द्वारा क्विक रिस्पांस के तहत कार्यवाई होना चाहिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी समय में जिले के नदी, कुआँ, तालाबों, बाबड़ियों एवं अन्य जलस्रोतों का सफाई अभियान चलाया जाना हैं इसके संबंध में सभी एसडीएम जगह चिन्हित कर तैयारी पूरी कर लें। बैठक के दौरान एडीएम श्री हिमांशु चंद्र, सभी अनुविभागों के एसडीएम एवं सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.