न्यू कबाड़ खाना स्थित चॉइस गोल्ड बैकरी में लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ ख़ाक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

New India times

भोपाल के न्यू कबाड़ खाने में उस वक्त दहशत फैल गई जब सुबह ही सुबह अचानक एक दो मंजिला बैकरी से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
मिली जानाकारी के अनुसार न्यू कबाड़ खाना स्थित मजहर भाई की चॉइस गोल्ड बैकरी है। सुबह लगभ पांच बचे बैकरी के सामने लगे बिजली के खंबे में अचानक से चिंगारी निकलने लगी। जिस के कारण टीन शेड से बना बैकरी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से आधा दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया।

न्यू कबाड़ खाना स्थित चॉइस गोल्ड बैकरी में लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ ख़ाक | New India Times

लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक उस में रखा लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंबे से चिंगारी उठने की सूचना कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई लेकिन उन लोगों ने लापरवाही बरती अगर समय रहते उन लोगों ने संज्ञान लिया होता तो शायद इतना बड़ा हादसा न होता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.