रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नेहा मीना की अध्यक्षता में जघन्य सनसनीखेज चिन्हित आपराधिक प्रकरणों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक अभियोजन अधिकारी द्वारा कुल 35 जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों के संबंध में, गवाहों और प्रत्येक प्रकरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। कलेक्टर द्वारा संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षयसिंह मरकाम, अधीक्षक जिला जेल श्री दुष्यंत कुमार पगारे, उप अधीक्षक जिला जेल श्री सुजीत खरे उपस्थित रहे।
