हर नागरिक को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए: पर्वतसिंह राठौर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हर नागरिक को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए: पर्वतसिंह राठौर | New India Times

गुड मार्निंग क्लब ने मतदान जागरूकता के तहत शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय चन्द्रशेखर आजाद पत्रोपाधि महाविद्यालय झाबुआ के खेल मैेदान पर गुडमार्निग क्लब झाबुुआ द्वारा वरिष्ठ सदस्य एवं योगाभ्यासी ठाकुर पर्वतसिंह राठौर के नेतृत्व में  लोकतंत्र-प्रजातंत्र पर आधारित मतदाता जागरूकता को लेकर उपस्थित सभी सदस्यों में बड़ी संख्या में उपस्थित रह कर मतदाता जागरूकता के तहत शपथ ग्रहण कर आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने तथा अपने परिजनों एवं समुदायजनों को अनिवार्यतः मतदान करने के लिये वातावरण निर्वाण करने तथा जागरूकता करने कर हाथ उठा कर संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्वतसिंह राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें।

उन्होंने कहा कि एक ज़िम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर गुड मार्निग क्लब के सक्रिय सदस्य कमलेश शर्मा ने कहा कि कार्य पालिका, विधायिका, न्याय पालिका, पत्रकारिता चारों स्तंभ हमारे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किए हुए खड़े हुए हैं, हमें गर्व है हमारे लोकतंत्र पर हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमारे संविधान निर्माता पर हमें गर्व है। इसलिये सबसे पहले मतदान इसके बाद जल पान करें। उन्होंने नगर के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि खुद मतदान करें और परिवार, पास पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

मतदान जागरूकता अभियान के इस कार्यक्रम में गुड मार्निंग क्लब के पर्वत सिंह राठौर, कमलेश शर्मा, योेगेन्द्र चैहान, कोमल बारिया, दिनेश पण्ड्या, मनोहर भट्ट, मुकेश नीमा, सुशीलसिंह सिसौदिया, अनिल डामोर, रेमसिंह डामोर, दीपक खट्टाली, सुभाष डाबी, सीताराम डामोर, सहित बडी संख्या में गुड मार्निग क्लब के सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली तथा सभी ने अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.