मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह जुन्नारदेव दौरे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ओपीडी मेडिसिन एक्स-रे मशीन कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का जायज़ा लिया। अस्पताल में उपस्थित मरीजों से चर्चा की और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हाल-चाल जाना।
कलेक्टर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि नामांतरण बटवारा डिस्पोजल मामलों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की चिंताजनक कोई मामला नहीं फिर भी जिला कलेक्टर ने लोग अनावश्यक परेशान ना हो इसका ध्यान रखें। पीएचई विभाग से चर्चा की गर्मी के सीजन में पेयजल समस्या ना हो हैंड पंप वगैरा बंद हो तो उसे सुधार करें।
इस दौरान एसडीएम कामिनी ठाकुर तहसीलदार प्रीति पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र बाथम सहित अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
