मेंटेनेंस के नाम पर हर रोज़ चार से पांच घंटे बिजली कटौती | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मेंटेनेंस के नाम पर हर रोज़ चार से पांच घंटे बिजली कटौती | New India Times

बिजली कंपनी फीडरों पर मेंटेनेंस के नाम पर हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती की जा रही है। चार से पांच घंटे की घोषित कटौती के बाद भी जमकर की जा रही अघोषित बिजली कटौती से भी उपभोक्ता परेशान हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर बारी-बारी से बिजली का आना-जाना लगा रहता है। कहीं आधा घंटे, कहीं एक घंटे तक बिजली गुल हो जाती है। गर्मी के सीजन में बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। बिजली गुल होने पर व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होता है। गर्मी में सुबह नौ बजे से दोपहर दो और तीन बजे तक बिजली गुल रखी जा रही है, जिससे कुछ लोगों ने इन्वर्टर लगाकर समस्या से निजात पाने का प्रयास किया है, लेकिन यह प्रयास भी प्रभावी नहीं हो पा रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित रूप से बिजली की कटौती हो रही है। पिछले माह से लगातार बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। बिजली कंपनी फीडरों पर निर्माण कार्य कराए जाने के नाम पर सर्दियों में बिजली गुल करती आई है। अब भी कई फीडरों पर निर्माण कार्य करने के साथ प्री मानसून मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गुल कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

कई फीडरों पर छह से अधिक बार हुआ मेंटेनेंस

विद्युत वितरण कंपनी के मेंटेनेंस से सबसे ज्यादा परेशानी नगर संभाग उत्तर के उन फीडरों पर उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रही है। जहां बिजली कंपनी ने छह से अधिक बार निर्माण कार्य और संधारण कार्य के नाम पर शटडाउन लिया। साथ ही नगर संभाग पूर्व के कई फीडर भी ऐसे हैं जहां एक से अधिक बाद मेंटेनेंस के नाम पर बिजली सप्लाई बाधित की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article