सांस्कृतिक समावेशन से मतदाताओं को जागरुक किया जाना एक सराहनीय पहल: जिला निर्वाचन अधिकारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सांस्कृतिक समावेशन से मतदाताओं को जागरुक किया जाना एक सराहनीय पहल: जिला निर्वाचन अधिकारी | New India Times

झाबुआ जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए और अंचल के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के नेतृत्व मे ज़िला स्वीप टीम द्वारा प्रतिदिन नवाचार पूर्ण मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

सांस्कृतिक समावेशन से मतदाताओं को जागरुक किया जाना एक सराहनीय पहल: जिला निर्वाचन अधिकारी | New India Times

जैसा कि विदित है जिले में ग्रामीण मतदाताओं का प्रतिशत अधिक है जिन्हें आकर्षित करने के लिए सृजनात्मकता से परिपूर्ण प्रतीकात्मक बैलगाड़ी मतदाता रैली का आयोजन किया गया जो ज़िले की ग्रामीण संस्कृति की संपूर्णता को समेटे हुए चुनावी काका और चुनावी काकी के माध्यम से मतदान की अलख जगाने का प्रयास कर रही है। कलेक्टर कार्यालय से बैलगाड़ी मतदाता जागरूकता रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के द्वारा हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया गया जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजवाड़ा चौक पहुंची जहां मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी।
इसी के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदान जागरूकता के लिए पिथौरा आर्ट से प्रेरित वॉल पेंटिंग के माध्यम सृजनात्मकता का परिचय दिया गया। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वॉल पेटिंग के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया जिसमें समस्त जिलाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक समावेशन से मतदाताओं को जागरुक किया जाना एक सराहनीय पहल: जिला निर्वाचन अधिकारी | New India Times

इस सम्पूर्ण आयोजन के बारे में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा बताया गया की हमारा जिला साँस्कृतिक रूप से समृद्ध है हमारी सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से जिले में मतदान का संदेश दिये जाना के प्रयास किए जा रहे हैं व स्वीप टीम द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों के लिए कलेक्टर द्वारा ज़िला पंचायत सीईओ जितेंद्र चौहान व सहायक नोडल रीतिका पाटीदार की सराहना की गई एवं वाल पेंटिंग के लिए समूहों की दीदियों की प्रशंसा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया की निश्चित ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय परंपराओं को नवाचारों से जोड़ने का प्रयास टीम द्वारा किया जा रहा है, जिससे मतदान प्रतिशत अवश्य बढ़ेगा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी एल कुर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सत्यनारायण दर्रो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरि शंकर विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार, समस्त जिलाधिकारी, कर्मचारी स्वयं सहायता समूह की दीदियां, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article