अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर द्वारा नवीन मतदाताओं को पुष्पमाला पहना कर किया गया स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर द्वारा नवीन मतदाताओं को पुष्पमाला पहना कर किया गया स्वागत | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में  मतदान केंद्र क्रमांक 270 मेघनगर और 274 मेघनगर में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिन मतदान केंद्रों में 75% से कम मतदान हुआ के अंर्तगत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चला कर स्वीप प्लान के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर द्वारा नवीन मतदाताओं को पुष्पमाला पहना कर किया गया स्वागत | New India Times

उक्त जागरूकता अभियान के अंर्तगत नवीन मतदाताओं का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्री मुकेश सोनी द्वारा पुष्प माला पहना कर स्वागत किया गया एवं अपने मताधिकार के महत्व को समझाया गया।

अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर द्वारा नवीन मतदाताओं को पुष्पमाला पहना कर किया गया स्वागत | New India Times

सभी मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह नजर आया। अंत में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सभी मतदाताओं को मतदान को शपथ दिलवाई गई। मतदाता जागरूकता हेतु नारे लगवाए गए।

अनुविभागीय अधिकारी मेघनगर द्वारा नवीन मतदाताओं को पुष्पमाला पहना कर किया गया स्वागत | New India Times

इस दौरान तहसीलदार मेघनगर श्री विजेंद्रसिंह कटारे, नायब तहसीलदार श्रीमती मृदुला सचवानी ओर, अन्य अधिकारी कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.