जयपुर-राजस्थान के अब इस विभाग में भी जींस-टीशर्ट बैन, पहनकर आए तो होगी कार्रवाई, आदेश ज़ारी | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

जयपुर-राजस्थान के अब इस विभाग में भी जींस-टीशर्ट बैन, पहनकर आए तो होगी कार्रवाई, आदेश ज़ारी | New India Times

राजस्थान में भजनलाल सरकार लगातार एक के बाद एक फैसले ले रही है। प्रदेश सरकार ने बिजली कंपनियों के बाद अब परिवहन विभाग में जींस-टीशर्ट को लेकर अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। विभाग ने परिवहन मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में कार्मिकों के जींस-टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में विभाग की ओर से एक आदेश जारी किया गया है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया कि पुरुष कार्मिक पेंट-शर्ट में आएंगे और महिला कार्मिक साड़ी सूट पहनकर आ सकेंगी। बीते दिनों मुख्य सचिव ने कार्मिकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर आपत्ति जताई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.