फर्रुखाबाद (यूपी) के अता हुसैन की हज वेलफेयर सोसायटी में ज़िला अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

फर्रुखाबाद (यूपी) के अता हुसैन की हज वेलफेयर सोसायटी में ज़िला अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति | New India Times

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के नेशनल चेयरमैन मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि महज़ 17 साल की उम्र में हज की सआदत हासिल कर, हज खिदमत के काम से लगे ज़िला फर्रुखाबाद उ.प्र. के नौजवान और सरगर्म साथी, अता हुसैन, जोकि गुज़िश्ता 4 साल से हज कमेटी की ओर से डिस्ट्रिक्ट हज ट्रेनर भी हैं, को अलीगढ़ यूनिट के जिला डिस्ट्रिक्ट हज ट्रेनर मोहम्मद तौफीक़ की अनुशंसा पर व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद असजद नोमानी बाराबंकी की सहमति से ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की उत्तरप्रदेश यूनिट में उन्हें फर्रुखाबाद ज़िला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष अता हुसैन की विशेषता यह है कि उन में हाजियों को बे लोस तरबीयत देने का जज़्बा देखते ही बनता है। नव-नियुक्त सोसायटी अध्यक्ष अता हुसैन को ज़िला स्तर पर सोसायटी गठन के अधिकार भी सौंपे गए हैं। फर्रुखाबाद ज़िला अध्यक्ष नियुक्त होने पर अता हुसैन को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर की राष्ट्रीय, प्रदेश व ज़िला इकाईयों के ज़िम्मेदारों ने मुबारकबाद दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.