प्रियदर्शनी राजे ने कहा: पॉलिटिकल बात मत कीजिए | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रियदर्शनी राजे ने कहा: पॉलिटिकल बात मत कीजिए | New India Times

गुना लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्पोर्ट करने उनका परिवार एक बार फिर उनके साथ मैदान में नजर आएगा। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वे रविवार को ग्वालियर पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी ने गुना लोक सभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है और उसके बाद से ही सिंधिया लगातार गुना क्षेत्र में एक्टिव नज़र आ रहे हैं। कार्यकर्ता हों या जनता दोनों से ही समन्वय और संवाद उनका जारी है और हर बार की तरह इस बार भी उनका परिवार उनके साथ दिखाई देगा। ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया रविवार को दिल्ली से फ्लाइट द्वारा ग्वालियर पहुचीं जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।

चुनाव में साथ होगा परिवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया  ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में जिस तरह से हम हर बार जाते हैं, इस बार भी वैसे हम सफर करेंगे। चुनाव प्रचार करेंगे। प्रियदर्शनी ने कहा कि आप लोग ग्राउंड पर रहते हैं, मैं आपसे ही पूछना चाहती हूं कि आप बताइए क्या स्थिति रहेगी। हालांकि जब उनसे गुना में कांग्रेस के यादव कार्ड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यहां पॉलिटिकल बात मत कीजिए मजे की बात कीजिए मौसम अच्छा है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जमकर चुनाव प्रचार किया था और इस बार भी चुनाव के दौरान उनके साथ रहने की बात स्पष्ट कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.