मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने बुरहानपुर जिले में 43 चुनाव प्रबंधन समितियों का गठन किया है। जिसमें बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 21 समितियां गठित की गई है। यह समितियां दोनों विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का प्रबंधन संभालेंगी। समितियों का गठन जिला प्रभारी व लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री कल्याण अग्रवाल की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया- जिले के पदाधिकारियों को विधानसभा वार दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें सभी को उनकी रुचि अनुसार कार्यों का विभाजन किया गया है। यह सभी पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के तय कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।
