राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने नये नवेली भाजपाइयों को लेकर एक बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भूपेंद्र सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं ग्वालियर में जो अभी बैठक हुई थी बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी आए थे तो वह चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे इसी बीच एक कार्यकर्ता ने पूछा कि साहब यह जो नई-नई भर्ती हो रही है तो उन्होंने कहा जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी में 15 साल से अधिक समय हो गया है वह हाथ उठाओ तो कई कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा दिए तो अमित शाह जी बोले तुम्हे 15 साल में क्या मिला तो उन्होंने कहा कुछ नहीं मिला अमित शाह जी ही बोले जब तुम्हें 15 साल में कुछ नहीं मिला और जिन्हे आए हुए आज 15 दिन हुए उनको क्या मिल जाएगा। वही राजनीति के पंडित इस बयान के कई मायने निकाल रहे है खैर इस बयान के पीछे की मंशा तो केवल पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ही जानते है लेकिन राजनैतिक गलियारों में इसे नए नवेले कांग्रेसियों पर कटाक्ष माना जा रहा है जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए है।
