जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
हरदा नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस कर्मचारियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से डाक मतपत्र को उपयोग करने का प्रशिक्षण दी गई। नगर पालिका चुनाव के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से डाक मतपत्र को उपयोग करने का प्रशिक्षण पुलिस लाइन, थाना हरदा एवं सिविल लाइन चौकी में दिया गया। साथ ही चुनाव आयोग के दिशा निर्देश एवं आदर्श आचरण संहिता की जानकारी भी दी गयी।
हरदा नपा चुनाव को लेकर पुलिस कर्मचारियों को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र के उपयोग की दी गई प्रशिक्षण
