सोच समझ कर करना तुम अपने-अपने मताधिकार, मतदाता गीत का हुआ विमोचन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सोच समझ कर करना तुम अपने-अपने मताधिकार, मतदाता गीत का हुआ विमोचन | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी / स्वीप नोडल अधिकारी मनीष मीना के द्वारा मतदाता गीत का विमोचन किया गया। इस गीत की रचनाकार हैं स्वीप कोऑर्डिनेटर प्रो0 पल्लवी सिंह और धर्मेंद्र कुमार गोयन। इस गीत को लयबद्ध किया है और स्वर दिया है। गीत के बोल हैं “लोकतंत्र का है त्योहार, वोट डालना अब की बार।
सोच समझ कर करना तुम अपने अपने मताधिकार।
कोई मतदाता न छूटेगा, देश को यह मजबूत करेगा।
लोकतंत्र का करो सम्मान, एक-एक मत का है योगदान। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी / स्वीप नोडल अधिकारी मनीष मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गीत नगर निगम की सभी गाड़ियों पर सुनाया जाएगा और नगर निगम के पीए सिस्टम से भी यह गीत बजेगा, जिससे मुख्य चौराहों पर भी यह गीत आम मतदाताओं को सुनने को मिलेगा
स्वीप मीडिया कोऑर्डिनेटर डा0 मनीष दयाल ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता नैतिक मतदान पर अवश्य जोर दें और बिना किसी भय और लोभ के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर आर.के. अग्रवाल जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अजय गुप्ता अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.