ग्राम पंचायत खवासा में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत खवासा में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत थांदला ग्राम पंचायत खवासा में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह ग्राम ज्योति महिला संघ की दीदियों द्वारा मतदान जागरूकता की आकर्षक रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु संदेश दिया गया। समूह की दीदियों द्वारा मतदान जागरूकता हेतु मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया।

ग्राम पंचायत खवासा में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह ग्राम ज्योति महिला संघ की दीदियों द्वारा मतदान जागरूकता की आकर्षक रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु संदेश दिया गया। समूह की दीदियों द्वारा मतदान जागरूकता हेतु मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया।

सभी उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई और अधिक से अधिक मतदान करने हेतु समझाया गया। खवासा पंचायत में पारंपरिक नृत्य के माध्यम से मतदान जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे, जागरूकता रैली में ग्रामवासियों को मतदान का महत्व और उपयोगिता बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार, जन अभियान परिषद, पंचायत समन्वक,  पटवारी, एन आर एल एम कर्मचारी, शिक्षक, कोटवार अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article