पेटलावद के ग्राम सारंगी में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद के ग्राम सारंगी में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम सारंगी में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदान जागरूकता की आकर्षक रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतू संदेश दिया गया।

पेटलावद के ग्राम सारंगी में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

NRLM ब्लॉक प्रबंधक द्वारा सभी उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई और अधिक से अधिक मतदान करने हेतू समझाया गया। सारंगी पंचायत से मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे, जागरूकता रैली में ग्रामवासियों को मतदान का महत्व और उपयोगिता बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार सारंगी, सीडीपीओ पेटलावद, NRLM ब्लॉक प्रबंधक, जन अभियान परिषद, पंचायत समन्वक, बीसी एसबीएम, सारंगी पटवारी, शिक्षक, कोटवार अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और ग्राम सारंगी के निवासी, आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.