मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत न्यू सिटी ककरा स्थित शहीद पार्क (जैव विविधता पार्क) में नव- निर्मित 2 नग सोलर पंप व ककरा स्थित शमशान घाट में नव-निर्मित 1 नग सोलर पंप में धनराशि 48 लाख रुपए की लागत तथा महानगर क्षेत्र के बिजलीपुरा में नलकूप संख्या- 12 का धनराशि 32 लाख रुपए की लागत के रिबोर कार्य का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर पार्षद शिव ओम सक्सेना, राम बरन सिंह के अतिरिक्त जलकल विभाग से अवर अभियंता सूरज प्रजापति व ठेकेदार महेश सक्सेना व अन्य लोग मौजूद रहे।
