रेलवे एवं केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से भोपाल स्टेशन पर की गई स्टालों की जांच | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रेलवे एवं केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से भोपाल स्टेशन पर की गई स्टालों की जांच | New India Times

भोपाल रेल मंडल एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दिनांक 14.03.2024 को भोपाल रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर स्थित स्टालों की संयुक्त जांच की गई। भोपाल स्टेशन पर खानपान सहित सभी बिक्री स्टालों सहित कुल 31 स्टालों की जांच की गई जिसमें से 4 स्टालों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पाई गई जिसे जब्त कर नष्ट कराने के लिए भेजा गया। उक्त सभी 4 स्टालों पर रेलवे नियमानुसार कुल 2000 रूपये का अर्थदंड भी वसूल किया गया।

रेलवे एवं केन्द्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से भोपाल स्टेशन पर की गई स्टालों की जांच | New India Times

यह निरीक्षण  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ योगेंद्र कुमार सक्सेना एवं मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे द्वारा किया गया। निरिक्षण कार्यवाही में स्थानीय वाणिज्य विभाग के स्टेशन प्रबंधक श्री ए.के.खरे,मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) श्री अरुण श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री अंक भूषण दुबे, मुख्य खानपान निरीक्षक श्री हेमराज मीना एवं श्रीमती मेघा नागदेव सहित कर्मचारियों ने भी भाग लिया एवं कार्यवाही के पश्चात् सभी लाइसेंसी ठेकेदारों को इस संबन्ध में जागरूकता हेतु  मार्गदर्शन भी दिया गया।

यात्रियों से अपील है कि स्टेशन परिसर को साफ सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article