सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं परंपरागत ढंग के साथ मनाया जाए: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं परंपरागत ढंग के साथ मनाया जाए: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी पर्वो महाशिवरात्रि, रमज़ान एवं होली के दृष्टिगत धर्मगुरूओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने धर्मगुरूओं से समस्याओं के विषय में जाना एवं उनके सुझाव भी लिये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं परंपरागत ढंग के साथ मनाया जाए। आगामी त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि समय से सभी समस्त तैयारियां पूर्ण करा ली जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत मंदिरों के आसपास की सफाई चूना छिड़काव इत्यादि का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन रास्तों से जुलूस अथवा शोभायात्रा निकाली जानी है, उन मार्गों पर स्थित ट्रांसफार्मर के आसपास बैरीकेटिंग कराया जाना सुनिश्चित करें।

ढीले बिजली के तारों को ठीक करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। मंदिरों को जाने वाले रास्तों में किसी प्रकार का अतिक्रमण ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। रमज़ान के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मस्ज़िदों के आस पास साफ-सफाई व्यवस्था का समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाये। खराब पहुंच मार्गों को ठीक करने के भी सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक आशोक मीणा ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों के आसपास एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करें। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह या माहौल बिगाड़ने का प्रयास ना करें। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया की निरन्तर निगरानी की जायेगी एवं पुलिस की टीमें निरन्तर भ्रमणशील रहेगी जिससे गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि सीसी टीवी कैमरों द्वारा भी निरन्तर निगरानी की जायेगी।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article