मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम बनने के बाद महानगर में अनेक विकास कार्य कराये जा रहे हैं, साथ ही आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने के लिए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा पहल भी की जा रही है।
महानगर में जान की समस्या से निजात के लिए मंत्री खन्ना ने स्वयं व नगर आयुक्त के०पी० सिंह व नगर निगम के पार्षदों के साथ महानगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों जैसे-गोविंदगंज ओवरब्रिज के नीचे से सदर थाना होते हुए, बहादुरगंज आदि क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर दुकानदारों से अपने चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों को नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थलों पर निर्धारित शुल्क देकर पार्क करने का अनुरोध किया गया, जिससे महानगर वासियों को जाम की समस्या से निजात मिल सके और यातायात सुगम हो सके। साथ ही दुकानदारों को बताया गया कि मंत्री जी एवं व्यापार मण्डल व स्थानीय दुकानदारों की सहमति से नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थलों- गोविंदगंज ओवरब्रिज के नीचे, टाउनहॉल स्थित शहीद द्वार मैदान व जेल के पीछे, डॉ० सुदामा प्रसाद इण्टर कॉलेज के सामने खिरनीबाग में चार पहिया वाहनों को पार्क किए,जाने के लिए, प्रति दिन के हिसाब से रुपये 20 रुपए व प्रति माह में रुपये 400 रुपए एवं दो पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए, प्रति दिन के हिसाब से रुपए 5. व प्रति माह के हिसाब से रुपये 100 निर्धारित शुल्क तय किया गया है।
मंत्री ने इस व्यवस्था में सभी दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की गई, जिससे यातायात को सुगम और सरल बनाया जा सके। मंत्री जी के पैदल भ्रमण के दौरान अधिकांश दुकानदारों द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहनों को पार्क किये जाने के लिए प्रति माह के हिसाब से रशीद भी कटवाई गई तथा दुकानदारों व आमजन ने मंत्री जी द्वारा की गई इस पहल को प्रशंसनीय व स्वागत योग्य भी बताया गया।
इस मौके पर साथ नगर आयुक्त के०पी० सिंह, समस्त क्षेत्रीय व अन्य पार्षदगण तथा नगर निगम से उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता सिविल एस० के० अम्बेडकर, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० मनोज कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी तथा जन-प्रतिनिधि व दुकानदार मौजूद रहे।
