ममता सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है: श्री ज्ञानेश्वर पाटिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ममता सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है: श्री ज्ञानेश्वर पाटिल | New India Times

पश्चिम बंगाल की महिला विरोधी ममता बनर्जी सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थानीय कमल तिराहे पर दोपहर 3 बजे आयोजित किय गया। यहां संदेशखाली की घटना पर भाजपाई जमकर गरजे। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। धरना प्रदर्शन को सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल,  विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर,अधिवक्ता आदित्य प्रजापति, उमा कपूर, वीरेन्द्र तिवारी, कैलाश पारिक आदि ने संबोधित किया।

ममता सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है: श्री ज्ञानेश्वर पाटिल | New India Times

धरना प्रदर्शन में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिला विरोधी ममता सरकार अपराधियों की सांठगांठ से चल रही है। पूरे बंगाल में सरकार के संरक्षण में खुले रूप से राजनैतिक हिंसा व हत्या का खेल चल रहा है। उसी का उदाहरण संदेशखाली की घटना है। यहां तृणमूल कांग्रेस का नेता शेख शाहजहां सत्ता के संरक्षण में महिलाओं से यौन उत्पीड़न, अवैध कबजा, उगाही जैसे अनैतिक कृत्य कर रहा है और सरकार सारी घटनाओं पर आंखे बंद करे हुए है। टीएमसी के नेता ने जो कुछ किया है वह गलत है। कोर्ट ने संज्ञान लिया तब कहीं सरकार जागी। ईडी, सीबीआई पर वहां हमला होता है। हमें कानून पर पूरा विश्वास है। हम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। सांसद श्री पाटिल ने कहा ममता बनर्जी को नहीं मालूम की मां की ममता क्या होती है। कानून का सहारा लेकर न्याय करना चाहिए, लेकिन ममता बनर्जी ऐसा कुछ नहीं कर रही हैं। वह ऐसे लोगों को प्रश्रय देने का काम कर रही हैं, क्योंकि यह उनका वोट बैंक है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की सरकार को बिना किसी देरी के बर्खास्त कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

ममता बनर्जी जैसी महिला मुख्यमंत्री पर धिक्कार: चिटनिस

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ममता बनर्जी जैसी महिला मुख्यमंत्री पर धिक्कार है कि वह महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर महिलाओं के साथ न खड़े होते हुए अपराधियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में जो सरकार चल रही है वह औरतों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार है। किसी प्रकार का कानून का राज वहां नहीं है। महिलाएं खुद शिकायत करती हैं तो उसकी सुनवाई नहीं होती। 4-4 साल तक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर की जाती है। श्रीमती चिटनिस ने कहा ऐसे घृणित कृत्य को संरक्षण देने वाली ममता बैनर्जी को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत नैतिकता का पालन करते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए

संदेशखाली जैसी घटनाओं का हर स्तर पर विरोध

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि एक ओर देश की मोदी सरकार है जो महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दे रही है और एक ममता बनर्जी हैं जो महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों पर मौन धारण कर अपराधियों को अपना समर्थन प्रदान किये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी विभिन्न राजनैतिक दलों से भिन्न है क्योंकि हम समाज में हुए अत्याचारों पर राजनैतिक लाभ हेतु मौन नहीं रहते हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नारी के सम्मान के साथ खड़ा हुआ है और संदेशखाली जैसी घटनाओं का हर स्तर पर विरोध कर रहा है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकडों भाजपा कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन चिंतामन महाजन ने किया।

By nit