विधायक अर्चना चिटनिस दीदी की पहल, ज़ीरो वेस्ट इवेंट बना सामूहिक विवाह/निकाह समारोह | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधायक अर्चना चिटनिस दीदी की पहल, ज़ीरो वेस्ट इवेंट बना सामूहिक विवाह/निकाह समारोह | New India Times

बुरहानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा से पहली बार सामूहिक विवाह समारोह एक विजन बन गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह/निकाह समारोह में पहली बार प्लॉस्टिक का उपयोग नहीं हुआ तो विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की पहल पर सामूहिक विवाह समारोह ‘‘जीरो वेस्ट इवेंट‘‘ बन गया। जिससे कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता और साफ-सफाई स्पष्ट दिखाई दे रही थी। यहां आए वर-वधु एवं उनके परिजनों ने श्रीमती चिटनिस के प्रयासों और नवाचार को  मूर्तरूप दिया। मुख्यमंत्री कन्यादान-निकाह योजना के तहत 403 जोड़ों का विवाह और निकाह संपन्न हुआ। इसमें रेणुका कृषि उपज मंडी प्रांगण में 119 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे। इसी प्रकार खंडवा मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित निकाह समारोह में 284 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। रेणुका कृषि उपज मंडी का आयोजन शत-प्रतिशत जीरो वेस्ट एवं न्यूनतम प्लॉस्टिक का उपयोग के साथ संपन्न हुआ।

विधायक अर्चना चिटनिस दीदी की पहल, ज़ीरो वेस्ट इवेंट बना सामूहिक विवाह/निकाह समारोह | New India Times

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी जी स्वच्छ भारत मिशन में सहभागिता निभाने की दृष्टि से जीरो वेस्ट आयोजन के संकल्प लिया था जो काफी हद तक सफल रहा। उन्होंने कहा कि पंजीयन के समय ही आवेदकों से अनुरोध किया गया था कि वे भी अपनी ज़िम्मेदारी स्वरूप जीरो प्लॉस्टिक की वस्तुओं का उपयोग करें। मिनिमम या जीरो प्लास्टिक वेस्ट को प्रतिबद्धता के साथ लागू कर समारोह आयोजित हुआ। इस हेतु सभी वर-वधु और परिजनों का मन से आभार व्यक्त करती हूं। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि हम सभी सामूहिकता के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छ भारत के विजन को साकार कर सकते है, यह हमें विश्वास है।

विधायक अर्चना चिटनिस दीदी की पहल, ज़ीरो वेस्ट इवेंट बना सामूहिक विवाह/निकाह समारोह | New India Times

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि शहर के पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए आयोजित विवाह समारोह में जीरो वेस्ट फॉर्मूले को अपनाते हुए उसे सफल बनाने का प्रयास कर नवाचार किया गया। समारोह में न्यूनतम प्लास्टिक का उपयोग ही किया गया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन की दृष्टि से एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि अगर 419 विवाह जीरो वेस्ट और बिना प्लॉस्टिक के उपयोग के साथ संपन्न हो सकता है तो हम अपने व्यक्तिगत समारोह और आयोजनों को भी जीरो वेस्ट और बिना प्लॉस्टिक का उपयोग कर आसानी से कर सकते है। हमें इसके लिए नगरीय निकायों और पंचायतों के माध्यम से जन जागरण करना होगा। व्यक्तिगत समारोह और सामुदायिक समारोह में भी जीरो वेस्ट को जन जागरण कर एक उदाहरण बन सकेंगा।

विधायक अर्चना चिटनिस दीदी की पहल, ज़ीरो वेस्ट इवेंट बना सामूहिक विवाह/निकाह समारोह | New India Times

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इसके साथ ही आगामी दिवसों में नव दंपती को धनादेश के साथ ही उपहार स्वरूप कपड़े की थैली भेंट की जाएगी ताकि जीवन पर्यन्त प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करने की प्रेरणा होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.