हनुमंत नववर्ष पूजन और गणेश स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हनुमंत नववर्ष पूजन और गणेश स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

हनुमंत पूजन और विघ्नहर्ता गणेश गौरी की स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हो गया। सुबह आठ बजे पूजन प्रारंभ हुआ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता और नवग्रह पूजन के साथ नवान्ह परायण का पाठ आरम्भ हुआ। यह पाठ तीन मार्च तक लगातार चलेगा। मुख्य यजमान के रुप में डा. आलोक कुमार सिंह ने किया। पूजन पंडित आदेश पाण्डे व पंडित धीरज मिश्रा ने संपन्न कराया। इस दौरान डा. अवनीश मिश्रा, डा. अनुराग अग्रवाल, सुयश सिन्हा, डा. शिशिर शुक्ला, डा.एस पी डबराल, चंदन गिरी गोस्वामी, डॉ कविता भटनागर, डॉ श्रीकांत मिश्रा, डॉ संदीप दीक्षित, सर्वेश मिश्रा धांधू,शिवओम शर्मा, मंजीत कुमार सिंह, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।

नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण, तैयारियों की ली जानकारी

नवान्ह परायण के साथ आज से आरंभ मुमुक्षु महोत्सव के तहत कल 25 फरवरी (रविवार ) से आरंभ हो रही देश के प्रख्यात संत श्री विजय कौशल जी की रामकथा की मुमुक्षु आश्रम में वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन की ओर से आज नगर मजिस्ट्रेट पुष्पेन्द्र कुमार और सीओ सिटी वीएस वीर कुमार ने शनिवार को  कथा स्थल का निरीक्षण किया। एस एस कालेज के सचिव डा. अवनीश कुमार मिश्रा ने उन्हें तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, कल निकलने वाली शोभायात्रा तथा पार्किंग की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रवि बाजपेयी व रामनिवास गुप्ता भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.