पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पर्यवेक्षक संघ की प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती राखी देवडा के नेतृत्व में संघ के संरक्षक बी.आर. चौहान, परियोजना अधिकारी श्रीमती सीमा देशपाण्डे, पर्यवेक्षक ओमीका डाबर, गेन्दा बघेल, मधु भोरवे, प्रीती सेन, अभिलाषा मंडलोई एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा आयुक्त महोदय महिला बाल विकास विभाग भोपाल के नाम ज्ञापन भेंट कर माह जनवरी 2024 के वेतन, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक के बकाया वेतन का भुगतान एवं संविदा पर्यवेक्षक को नियमित कर वेतन मान दिया जाए, संविदा पर्यवेक्षक को हड़ताल अवधि का काटा गया। वेतन 15 दिवस एवं 5 दिवस का भुगतान करने एवं अन्य मांगों के निराकरण हेतू ज्ञापन भेंट किया। उक्त जानकारी संघ की प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी देवडा एवं संरक्षक बी.आर चौहान द्वारा संयुक्त रूप से दी है।
