चिल्ड्रन वेलफेयर इंग्लिश हाई स्कूल एन्ड जुनियर कॉलेज का एन्युअल डे फंक्शन हुआ सम्पन्न | New India Times

फैय्याज़ खान, मुंबई, (महाराष्ट्र) NIT:

चिल्ड्रन वेलफेयर इंग्लिश हाई स्कूल एन्ड जुनियर कॉलेज का एन्युअल डे फंक्शन हुआ सम्पन्न | New India Times

पालघर जिले के वसई तालुका के चिंचोटी नाका गोरात पाडा में आयशा एड्युकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित चिल्ड्रन वेलफेयर इंग्लिश हाई स्कूल एन्ड जुनियर कॉलेज का एन्युअल डे फंक्शन आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने अलग अलग गानों पर डांस परफॉर्मेंस किया और वहां मौजूद लोगों का दिल जीता, चिल्ड्रन वेलफेयर इंग्लिश हाई स्कूल एंन्ड जुनियर कॉलेज के चेयरमैन सामरान कमाल मिर्जा, सेक्रेटरी कौसर इकबाल शैख, प्रिंसिपल आफरीन सामरान मिर्जा, स्कुल  टीचर्स, बच्चों के पेरेंट्स मौजूद रहे।

साथ में इस मौके पर मुख्य मेहमानों में दैनिक मुंबई हलचल के संपादक, भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के महाराष्ट्र अध्यक्ष और पत्रकार संघ वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट, दिलशाद एस खान, गांव के सरपंच कमलाकर जाधव, प्रोफेसर फरहान मकबा, बॉलीवुड एक्ट्रेस नाज़ अंसारी, हाशीर (तातीया) पटेल, एडवोकेट दिनेश म्हात्रे, डॉक्टर निर्मला ठाकुर, विकास पाटील, के साथ साथ कई नामी गिरामी शख्सियत मौजूद रहे।

चिल्ड्रन वेलफेयर इंग्लिश हाई स्कूल एंन्ड जुनियर कॉलेज की तरफ़ से आए हुए सभी मेहमानों को सर्टिफिकेट और गुलदस्ता देकर और शाल पहेनाकर शानदार सम्मान किया गया। चिल्ड्रन वेलफेयर इंग्लिश हाई स्कूल एंन्ड जुनियर कॉलेज की तरफ़ से आए हुए सभी मेहमानों के हाथों से स्कूल के बच्चों का भी सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल देकर शानदार सम्मान किया गया। अंत में चिल्ड्रन वेलफेयर इंग्लिश हाई स्कूल एंन्ड जुनियर कॉलेज की तरफ़ से आए हुए सभी महेमानों का आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article