शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, धौलपुर से लिए गए दूध के 6 नमूने | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, धौलपुर से लिए गए दूध के 6 नमूने | New India Times

आमजन को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में शुद्ध आहार- मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जयंती लाल मीणा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थों व मिलावट के प्रति जागरूक करने के तथा आमजन को स्वस्थ एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ एवं श्री अन्न यानि कि मोटा अनाज मिलेट की उपयोगिता हेतु जागरूक कर खाद्य कारोबारियों को स्वच्छ व स्वस्थ खाद्य पदार्थों के निर्माण भंडारण परिवहन एवं विक्रय के लिए जागरूक किया जा रहा है साथ ही मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के तहत  कार्यवाही निरीक्षण नमूनीकरण सर्विलेंस जब्ती नष्टीकरण का कार्य सतत रुप से किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार अभियान के अन्तर्गत आज धौलपुर में दूध के 6 नमूने लिए गए जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मिलावट की शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9462819999 पर की जा सकती है। अभियान से जुड़ी नवीन अपडेट्स देखने के लिए चिकित्सा विभाग के आधिकारिक पेज आईईसी धौलपुर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एक्स ट्विटर यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फाॅलो अथवा सब्सक्राइब करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article