खीरी में सख्त पहरे में हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

खीरी में सख्त पहरे में हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा | New India Times

जनपद खीरी में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 35 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो सत्रों में सख्त पहरे में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर के साथ कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम सत्र में 14856 एवं द्वितीय सत्र में 14825 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए डीएम, एसपी, एडीएम समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने दोनों सत्रों की परीक्षा में भ्रमणसील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों (डॉन बॉस्को स्कूल, अब्दुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गोमती इंटर कॉलेज) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने जरूरी निर्देश दिए। वही एडीएम संजय कुमार सिंह ने दोनों पलियो की परीक्षा में भ्रमणसील रहकर परीक्षा केंद्रों डॉन बॉस्को स्कूल, आर्यकन्या इंटर कालेज, पीके कॉलेज, वाईडी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा में आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। वही सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी भ्रमणसील रहकर अपने सेक्टर के परीक्षा केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।

बताते चले कि जनपद के 35 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी 16848 के सापेक्ष पहली पाली में 14856 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1992 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से दूसरी पाली में 14825 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 2023 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 18 फरवरी को भी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 35 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article