बीजेपी के सतना जिला की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा व बसपा नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​बीजेपी के सतना जिला की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा व बसपा नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल | New India Timesभारतीय जनता पार्टी की सतना जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता एवं बसपा नेता अनिल अग्रहरि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री पुष्पा गुप्ता एवं बसपा नेता अनिल अग्रहरि ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देते हुए कहा कि समय की मांग है कि कांग्रेस सरकार बनाए। शिवराज और मोदी सरकार से लोग हताश हो गए हैं। ग्राम झिरी के भी कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पुष्पा गुप्ता, अनिल अग्रहरि और सभी समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने सही समय पर सही निर्णय लेकर क्षेत्र की जनता को स्पष्ट संदेश दिया है कि अबकी बार भाजपा 200 पार नहीं कर पाएगी। सिर्फ कांग्रेस सरकार बनाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article