कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 30 अक्टूबर को संपन्न होगा चुनाव | New India Times

आशा रेकवार, भोपाल, NIT; ​कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 30 अक्टूबर को संपन्न होगा चुनाव | New India Timesकॉलेजों आैर विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। सत्र 2017-18 के छात्रसंघ गठन को लेकर नोटिफकेशन जारी कर पदों के आरक्षण की घोषणा की गई है। 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।चुनाव को लेकर छात्र संगठनों में ऊठापटक शुरू हो गई है। 30 अक्टूबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकेंगे। पहले जारी किये गए नियम में स्नातकोत्तर के छात्र को ही अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की पात्रता दी गई थी लेकिन अब छात्र संगठनों को राहत मिल गई है। वहीं निजी कॉलेजों में चुनाव नहीं कराये जाने को लेकर छात्र संगठनों में रोष व्याप्त है। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुँच चूका है। एनएसयूआई ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

छात्र संगठनों ने यह मांग की थी कि स्नातकोत्तर में स्नातक के अपेक्षा छात्र संख्या बहुत कम होती है। इस कारण स्नातक छात्रों को भी अध्यक्ष पद पर खड़े होने का मौका दिया जाना चाहिए। मंगलवार को हुई अधिकारियों की बैठक में इस मांग पर विचार किया गया और छात्र संघ चुनाव में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकें इसके लिए सहमति जाता दी गई है, अब स्नातक प्रथम वर्ष को छोड़कर दूसरे और तीसरे वर्ष में पढ़ने वाले छात्र भी चुनाव लड़ सकेंगे।

निजी कॉलेजों में चुनाव कराने हाईकोर्ट पहुंची एनएसयूआई 

प्राइवेट कॉलेजों में भी छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article