आबकारी विभाग की कार्यवाही में 7 लाख की अवैध शराब जब्त | New India Times

इरफान खान/जुबेर निज़ामी, अलीराजपुर (मप्र) NIT;​आबकारी विभाग की कार्यवाही में 7 लाख की अवैध शराब जब्त | New India Times
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे ग्राम खरपय खण्डवा बड़ोदा मार्ग पर अवैध शराब से भरी आयशर गाड़ी को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। गाड़ी से लगभग 7 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद हुई है।
आबकारी श्री नागेश्वर सोनकेशरी ने NIT सांवाददाता को बताया कि शाम को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली थी कि कुक्षी से गुजरात की ओर अवैध शराब से भरा वाहन जा रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम खरपय में मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर अवैध शराब लदे वाहन क्रमांक GJ 06 T 2714 आयशर को धर दबोचा। वाहन का ड्रायवर मौका देखकर फरार होने में कामयाब हो गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 700 पेटी ब्लैक फोर्ट नामक बियर है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है तथा गाड़ी की कीमत का खुलासा नही किया गया है। ​आबकारी विभाग की कार्यवाही में 7 लाख की अवैध शराब जब्त | New India Timesआबकारी विभाग की टीम की इस कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त श्री नागेश्वर सोनकेशरी, सहायक जिला आबकारी अधीकारी के के विश्वकर्मा, सहायक जिला आबकारी अधीकारी महादेव सोलंकी तथा चार आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश चौहान, सुनील मालवी, गंभीर सिंह वास्कले, संजय कवारे मौजूद रहे।

By nit