झाबुआ की बेटी ने किया देश का नाम रोशन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

थान्दला की रिचा धानक के परिक्षा में पास होने पर कंचन सामाजिक सेवा संस्थान भारतीय गोरक्षा वाहिनी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश संगठन के पदाधिकारियों संस्था के राष्ट्रीय संचालक एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, संस्था की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा परमार, एवं गुरु जनो सचिव समाजसेवी एडवोकेट तुषार भट्ट गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक गौ संरक्षक राधेश्याम रावल सिद्धार्थ कांकरिया प्रधान अध्यापक संजय धानक ओम् नागर समाजजनों परिवार जनों ने डॉक्टर रिचा धानक की उपलब्धि पर मिठाई खिलाकर शाल श्रीफल से भव्य स्वागत सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर रिचा धानक ने बताया v.n.कैरिज नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी यूक्रेन से एमबीबीएस फिजिशियन की डिग्री प्राप्त की मैं 2017 से नीट के एग्जाम में सेलेक्ट होकर यूक्रेन गई थी यूक्रेन में 6 वर्ष का कोर्स था इस दौरान मैंने कोविङ महामारी और यूक्रेन में युद्ध जैसी कठिनाइयों का सामना करते हुए पुरी पढ़ाई की।

झाबुआ की बेटी ने किया देश का नाम रोशन | New India Times

यूरोप कंट्री के एग्जाम जो यूरोप कंट्री के लिए होती है मैंने प्रथम बार में पास की जिससे मुझे यूरोप में कार्य करने की अनुमति मिल गई एवं वहां से डिग्री लेकर में भारत आई यहां पर प्रेक्टिस एवं लाइसेंस हेतु ऐसे F.A.M.G परीक्षा ऑल इंडिया लेवल में भाग लेकर प्रथम प्रयास में, ही पास की जिसमें पूरे भारत में एमबीबीएस डिग्री धारी 40000 डॉक्टर परीक्षा में बैठे थे उसमें से 7800 डॉक्टर पास हुवे लगभग 19% रिजल्ट रहा मैंने यूक्रेन से आकर ऑनलाइन कोचिंग लेकर 16 घंटे पढ़ाई कर यह एग्जाम मैं प्रथम प्रयास में, ही पास की।यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, में सर्वप्रथम ईश्वर के चरणों में कोटि-कोटि नमन ईश्वर का आशीर्वाद है, विषेश रूप से मेरे दादा दादी माता रमा धानक पिता अनिल धानक ने जिन्होंने मेरे हर वक्त हर पल कठिनाइयों में मेरा हौसला बढ़ाकर प्रोत्साहित किया मेरे पूरे परिवार ने मेरे कठिन समय में हिम्मत दी मेरे लिए हर परीक्षा में साथ देकर मेरे जीवन में सबसे उत्तम लक्ष्य कों हासिल करने में सहयोग किया में देश के छात्र छात्रों को प्रेरित करती हूं वे भी अपने, अपने लक्ष्य निर्धारित कर मन से पढ़ाई कर सफलता प्राप्त कर अपने परिवार का देश का नाम रोशन करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.