रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री पंकज सांवले के निर्देशन में सारा सेवा संस्थान में कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षुओं को नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति अभियान में महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई साथ ही नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख श्री जि.मी निर्मल द्वारा किया गया। उद्बोधन समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्रीमती निधि ठाकुर द्वारा दिया गया।
