मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाने में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस स्टाफ ओर पत्रकारों ने थाना प्रभारी आरपी कवरेती को विदाई दी। चार महीने के कार्यकाल को लेकर अपने अनुभव साझा किए। विधानसभा चुनाव 2023 को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न करने के साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून का राज स्थापित करने में सक्षम हर चुनौती को लेकर हमेशा मुस्तैद होकर कार्य को अंजाम देने वाले तेज तर्रार टीआई रामप्रसाद कवरेती जो सहज स्वभाव के धनी थे। जिनका स्थानांतरण हर्रई किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीओपी केके अवस्थी, अंबाड़ा और डुंगरिया चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी, संजय सोज्ञवनी,एसआई तरुण मरकाम, मनोज चौधरी, पूनम उइके प्रधान आरक्षक और स्टाफ मौजूद रहा।
