अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

ग्रामीण महिलाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी कांटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अचार और पापड़ बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत संघमित्रा महिला मंडल के तत्वावधान में जीविका दीदी द्वारा चयनित कलवारी, काँटी, कोल्हुआ, धमौली सहीत कई गांवों से लगभग 100 महिलाओ को पांच दिनों तक लगातार खादी और ग्रामोद्योग आयोग के विशेषज्ञ द्वारा ट्रेनिंग दी गई। इन महिलाओं को न सिर्फ पूर्ण रूप से अचार बनाना सिखाया गया, बल्कि, अचार बना कर वो कैसे इसे बाजार में बेच कर अच्छे पैसे कमाये, इसकी भी सम्पूर्ण ट्रेनिंग दी गई।

समापन समारोह में बोलते हुए एनटीपीसी कांटी के कार्यकारी निदेशक ए के मनोहर ने कहा कि एनटीपीसी कांटी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव कदम उठा रही है। एनटीपीसी कांटी के निदेशक श्री मनोहर ने कहा कि, हम महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर भी हम सशक्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, इससे न सिर्फ उन महिलाओं के परिवार की तरक्की होगी, बल्कि, उनका समाज में भी योगदान बढ़ेगा।

संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्षा ए वी शांति मनोहर ने महिलाओं को आगे ले जाने का संदेश देते हुए कहा कि, जब ये महिलाएं यह ट्रेनिंग ले कर अपने घर जाएंगीं तो, वे खुद आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि, महिलाओं का आत्मनिर्भर होना ही समाज को आगे ले जाने का पहला कदम है। इस ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जीविका दीदी एवम खादी और ग्रामोद्योग आयोग का भी अहम योगदान रहा।
मौके पर श्री मनोज सिन्हा, महाप्रबन्धक,(तकनीकी सेवा), तापस साहा, महाप्रबन्धक (अनुरक्षण), महेशकुमार सुथार, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), संजीत कुमार, उप महाप्रबन्धक (मानव संसाधन), निशांत कमल, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) और महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं भी मौजूद थीं। यह जानकारी एनटीपीसी कांटी के पीआरओ चंद्रप्रकाश ने दी।
