अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

आज 24 जनवरी 2024 को डीडीयूजीकेवाई योजनांतर्गत कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन कार्यालय, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में उदय प्रताप इंटर कालेज में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले का शुभारंभ विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा जी द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 395 युवक/युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 203 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों में साक्षात्कार के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास/उपाउक्त उद्योग श्री दयाशंकर सरोज जी, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री मिथिलेश मिश्रा जी, लीड बैंक मैनेजर श्री आर के सिन्हा जी, जिला कौशल प्रबंधक श्री संतोष कुमार और अमित कुमार मिश्र, उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रबंधक श्री संजय श्रीवास्तव, जी,डी पी एम श्री शिवाकांत मिश्र उपस्थित रहे।
