कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की शिकायत के बाद एम.पी नगर में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ़्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की शिकायत के बाद एम.पी नगर में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ़्तार | New India Times

कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर से बैठकर एमपी नगर में गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की थी जिसके चलते कल एम.पी. नगर में दहशत फैलाने वालों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है।आरोपियों ने बीती 14 तारीख़ की रात उत्पात मचाया था।
एम.पी नगर में वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गए हैं। चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
घटना में प्रयोग गाड़ियां और हथियार भी बरामद हुए हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष चौधरी वाहिद अली खान, अब्दुल नफीस पार्षद, वसीमुद्दीन पप्पू पार्षद, मेवालाल से विस्तार से चर्चा करते हुए कहा था कि शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article