सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

विकास खंड के बरौंडी में हमारा संकल्प विकसित भारत के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यतिथि मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया जिसके बाद मुख्यतिथि भजपा मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह का माल्यार्पण कर ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का चलचित्र के साथ उपस्थित लाभार्थियों को जागरूक किया गया। पात्र लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन भी किए गए।
कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र भी जमा किये गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह ने हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत शपथ ग्रहण कराई। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह, उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा,उपाध्यक्ष राजन सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ भैया जी, उपाध्यक्ष सुखदेव, महामंत्री राजेन्द्र लोधी, महामंत्री गुड्डू नाती, सेक्टर सयोंजक संगीत तिवारी, सतेन्द्र सिंह, गंगा दयाल, डब्लू, मंडल सोशल मीडिया संयोजक सलमान चिश्ती, सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
