तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा, बाल-बाल बचे लोग | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसा, बाल-बाल बचे लोग | New India Times

खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर हुसैनाबाद में बीआरसी के पास रविवार की रात करीब दस बजे खीरों की तरफ से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक नंबर यूपी 71 बीटी 1798 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विधुत पोल को तोड़ते हुए रामेश्वर पुत्र मंगल प्रसाद के घर में घुस गया। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर ट्रक का चालक वाहन को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, किन्तु लोगों ने उसे पकड़ लिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त दरवाज़े पर घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जिससे किसी प्रकार के जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बीच सड़क में बहुत बड़ा गड्डा हो गया है आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.