रामोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाएं: जिलाधिकारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

रामोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाएं: जिलाधिकारी | New India Times

रामोत्सव को पूरी भव्यता के साथ मनाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शराब की दुकानें बंद रखवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राम उत्सव को भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित किया जाना ज़रूरी है। उन्होंने अमृत सरोवर तथा अन्य घाटों पर दीपोत्सव मनाया जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में भी दीप प्रज्वलन किया जाए तथा साथ ही साथ अग्निशमन के भी प्रबंध रखा जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। ग्रामीण स्तर पर सफाई के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए। सीडीओ ने बीएसए तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूली स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

22 जनवरी से 26 जनवरी तक सजावट तथा लाइटिंग के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक गांधी भवन तथा ऑडिटोरियम इत्यादि को सजाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को भी भव्यता के साथ मनाया जाना है।

डीएम ने कहा कि राम उत्सव की झलक ग्रामीण स्तर तक साफ दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से 26 जनवरी तक पड़ने वाले सभी कार्यक्रमों को संबंधित ज़िम्मेदार अधिकारी पूरी तत्परता से मनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी पवन सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.