रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर, ब्लॉक के कारण 16 जनवरी तक के लिए निरस्त की गई ट्रेनों को अब रेलवे भोपाल की बजाए संत हिरदाराम नगर से चलेंगीं। इसमें दाहोद-भोपाल-दाहोद समेत 8 यात्री गाड़ियां शामिल हैं।
संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा के बीच तीसरी लाइन की कमीशनिंग के चलते रेलवे ने इन ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया था। ऐसे में भोपाल जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। इस कारण यात्रियों की तरफ से डिमांड आ रही थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने शार्ट टर्मिनेट कर चलाने का फैसला किया।
इस तरह चलेंगी ट्रेनें
19339/40 दाहोद- भोपाल- दाहोद एक्सप्रेस – 12 से 16 जनवरी तक संत हिरदाराम नगर स्टेशन तक जाएगी और वापसी में वहीं से चलेगी। इस दौरान संत हिरदाराम नगर से भोपाल के बीच निरस्त रहेगी।
