अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा थानों एवं चोकीयों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण संबंध में बैठक की गई आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा थानों एवं चोकीयों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण संबंध में बैठक की गई आयोजित | New India Times

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जेन ने अनुभाग थान्दला अंतर्गत थानों एवं चोकीयों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत धुमड़िया ग्राम भूरीघाटी एवं रतनपाडा जो कि वर्तमान पुलिस चौकी बामनिया थाना पेटलावद अंतर्गत आते हैं किन्तु राजस्व अनुसार उक्त ग्राम पंचायत तहसील थान्दला में आती है, बैठक में सर्वसहमति से ग्राम पंचायत धुमड़िया को पुलिस चौकी खवासा थाना थान्दला में शामिल किये जाने हेतु निर्णय लिया गया।
ग्राम चापानेर, चवरिया, रतनपाड़ा, भूरीघाटी, बिजनीपाड़ा जो कि वर्तमान में थाना पेटलावद अंतर्गत आते हैं किन्तु राजस्व अनुसार उक्त सभी ग्राम तहसील थान्दला में आते हैं बैठक में सर्वसहमति से ग्राम चापानेर, चवरिया, रतनपाडा, भूरिघाटी, बिजनीपाडा थाना थान्दला में शामिल किये जाने हेतु निर्णय लिया गया।

बैठक में एस.डी.ओ.पी. राठी, तहसीलदार थान्दला अनिल बघेल, नायब तहसीलदार खवासा पल्केश परमार एवं जन प्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.